भाविप शाखा-समर्पण ने दिव्यांग विलचेयर साईकिल चलित दुकान खुलवाई

Feb 08 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने रविवार को महाराज बाड़े पर दिव्यांग विल साईकिल पर बबलू जो लोगो से मदद मांग कर आपना जीवन यापन कर रहा था उसे आज खाने की खाद्यय सामग्री बिस्कुट, नमकीन, कुरकुरे, वेफरस, टॉफी बेचने के लिए भेंट किए जिससे वो इन्हें बेचकर आपना स्वंय का रोजगार चला सके।
भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने आपनी कार्यकारणी मीटिंग मे यह निर्णय लिया कि बाड़े के आसपास या कहीं भी ऐसे जरुरतमंद दिव्यांग जो विल चेयर साईकिल पर सामान बेचकर जीवन यापन करने के इच्छुक होगें उन्हें यह सामान भेंट कर काम शुरु करवाया जाएगा। शाखा-समर्पण ग्वालियर शहर मे सेवा ओर संस्कार कार्य निरंतर कर रही है।
आज के कार्यकर्म मे शाखा संस्थापक संजय धवन, उपाध्यक्ष महेश धीमान, राजकुमार राय, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, कमल रजक, लक्ष्मण नारायण बघेल, नेहा परनानी, अशोक पमनानी, महादेव प्रजापति, सुरेश अरोरा, विजय शाक्य, हीरालाल जैन, रामबाबू पाल, चिराग रजक, पूजा अरोरा आदि सदस्य उपस्थित थे।