ग्वालियर चंबल की युवा तरुणाई के साथ हुई चाय पर चर्चा

Feb 08 2026

ग्वालियर। हर रविवार होने वाली चाय पर चर्चा में इस रविवार 8 फरवरी को मनोरंजनालय मैदान हजीरा पर संपन्न हुई। चाय की चर्चा और अनोखी हो गई क्योंकि चाय की चर्चा के पूर्व कामाख्या क्लब के धावकों के बीच सामान्य चर्चा करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित युवा तरुणाई के बीच अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ। युवा तरुणाई को समझाते हुए चाय की चर्चा के अहम सदस्य सूबेदार से रिटायर रामभोग सिंह तोमर ने सभी युवाओं में नया जोश भर दिया।
चाय की चर्चा के सूत्रधार हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सभी युवा साथियों से निवेदन करते हुए कहा कि भारत माता की जय का ध्यान रखकर हमेशा आगे बढऩा है और हम सभी को एकता के साथ आगे बढऩा है।
इस महत्वपूर्ण और अनोखी चर्चा में कामाख्या क्लब के संचालक फिजिकल ट्रेनर संजू परमार के द्वारा विशेष फिजिकल टिप्स भी दिए गए।
चाय की चर्चा में उमेश सिंह राजावत ,रमेश सिंह तोमर, सत्यवीर सिंह तोमर, सहदेव सिंह तोमर, अमन राजावत, अमित राजावत, ज्ञानेंद्र भदोरिया, मनोज, प्रशांत, विष्णु सहित सैकड़ो की संख्या में युवा तरुणाई उपस्थिति रही।