बजरंग भक्त मण्डल ने की भोजन वितरण एवं गौभोग सेवा

Feb 08 2026

ग्वालियर। मण्डल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि बजरंग भक्त मण्डल द्वारा प्रति माह की जाने वाली नर सेवा नारायण सेवा अन्तर्गत इस माह की दूसरी भोजन वितरण सेवा जयारोग्य अस्पताल परिसर में की गई। आज की सेवा मण्डल के सदस्य अनिल गुप्ता के द्वारा नमकीन चावलों का वितरण बजरंग भक्त मण्डल के माध्यम से अस्पताल परिसर में मरीजो एवं मरीजो के अटेंडरों को निशुल्क वितरण किया गया।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बजरंग भजन मण्डल को किसी भी प्रकार से कोई सरकारी सहयोग प्राप्त नही है। मण्डल के सदस्य आपसी सहयोग अथवा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिन एवं अपने प्रियजनों के पुण्यतिथि पर करते हैं। भोजन वितरण से पूर्व मण्डल द्वारा जनकलाल स्थित गौशाला ने 580 किलो हरे चारे (लूसन) की गौभोग सेवा भी की गई।
गौभोग सेवा में शालिनी त्रिपाठी अनिल गुप्ता, अभिशेक सिसौदिया, अनुराग सिंघल राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे संजय श्रीवास्तव के सह?योग से की गई।
आज की सेवाओं में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, राकेश बंसल, पुनेष पाल, दीपक शर्मा, हरीश अग्रवाल, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, दीपक सिंघल, संतोष शिवहरे, गिरोज सिंहल आदि सदस्य उपस्थित थे।