अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का 12वां स्थापना मना
Feb 08 2026
ग्वालियर। अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का 12वां स्थापना दिवस रविवार 8 फऱवरी को मिलन गार्डन में हर्षोल्लास, गरिमा और सामाजिक एकजुटता के वातावरण में रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रहे। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ रामबाबू गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का संस्था की ओर से पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भव्या जैन एवं नव्या जैन द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कत्थक नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना से हुआ। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामबाबू गोयल ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की 12 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर समाज को जोडऩे, सामाजिक समरसता बढ़ाने और सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर ग्वालियर की सभी अग्रवाल संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही उन सभी अग्रवाल दंपतियों का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया जिन्होंने साप्ताहिक बैठकों का आयोजन अपने निवास पर कर संस्था को मजबूती प्रदान की। यह सम्मान समाजसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक प्रभुदयाल गोयल, डॉ. रामजीदास गोयल, डॉ एलडी गर्ग,ज्योति अग्रवाल, पूरनचंद अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, शम्भूदयाल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, किशन गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डीपी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल एवं संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









