सिंधु सामाजिक सहायता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मासिक सहायता सामग्री वितरित

Feb 08 2026

ग्वालियर। पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत द्वारा गठित स्व.श्रीचंद वलेचा द्वारा संस्थापित सिंधु सामाजिक सहायता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रतिमाह की भांति वितरित की जाने वाली सहायता सामग्री इस माह भी रविवार 8 फरवरी को पंचायत कार्यालय झूलेलाल परमार्थ ट्रस्ट भवन दानाओली पर वितरित की गई। 
सिंधु सामाजिक सहायट चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानदास लखवानी एवम् ट्रस्ट के प्रभारी धनराज दर्रा ने बताया कि सहायता सामग्री में 250 निर्धन परिवारों को आटा,चावल, पोहा,चने की दाल,छोले, नमक की थैली, शक्कर,चाय की पत्ती, तोश बिस्कुट व ब्रेड का पैकेट तथा 100 नगद वितरित किए गए। सहायता सामग्री लेने हेतु आई सभी महिलाओं को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। साथ ही स्थानीय चिकित्सक द्वारा महिलाओं की जांच कर दवाइयां भी वितरित की गई।
सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम में विजय वलेचा, जय जयसिंघानी, श्रीचंद पंजाबी, मुकेश वासवानी, सुरेश लछवानी, प्रकाश पंजवानी, मोनू कुकरेजा, प्रीतमदास तलरेजा, घनश्यामदास रोहिरा, सुनील कारिरा आदि उपस्थित थे।