नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर का पूर्व गृह मंत्री मिश्रा और कलेक्टर व एसएसपी ने किया निरीक्षण

Feb 07 2026

ग्वालियर। जिले के डबरा में निर्मित नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर का शुभारंभ 10 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में डबरा पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, पार्किंग व्यवस्था, हैलीपेड व्यवस्था के साथसाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिये मूलभूत व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर में 10 फरवरी से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मंदिर परिसर आने वाले श्रद्धालुओं के लिये भी किए गए प्रबंधनों के बारे में जानकारी ली।
मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर चौहान एवं एसएसपी सिंह ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं हैलीपेड पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा है कि नवग्रह शक्ति पीठ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके पुख्ता प्रबंध किए जाएं। पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य स्थलों पर भी पेयजल की समुचित व्यवस्था हो। प्रकाश व्यवस्था भी सभी जगह हो यह सुनिश्चित किया जाए। पूर्व ग्रहमंत्री डॉ. मिश्रा ने नवग्रह शक्ति पीठ के शुभारंभ पर आयोजित होने वाले आयोजनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।