बजट इस बार हर क्षेत्र में उपलब्धि लायेगा-चाहर
Feb 07 2026
ग्वालियर। केन्द्र की मोदी सरकार का बजट इस बार हर क्षेत्र में उपलब्धि लायेगा। बजट से किसान जहां और अधिक समृद्ध होगा। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी काफी काम होंगे। यह बात शनिवार को भाजपा किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकारी क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही।
भाजपा नेतृत्व द्वारा मोदी सरकार के बजट की उपलब्धियां जन जन को बताने के अभियान के तहत ग्वालियर आये सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आर्थिक और समृद्धशाली व विकसित भारत बनाने के लिये 2047 का संकल्प लिया है, उसी के तहत यह बजट एक सार्थक प्रयास है। सांसद चाहर ने कहा कि सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर के बाद से सेना को मजबूत करने के लिए बजट में 7 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार की एवं बजट की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य ,ग्रामीण विकास सभी क्षेत्रों में मजबूती देने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट युवा शक्ति को मजबूती प्रदान करने वाला है और गांव, गरीब किसान, मजदूर, महिलाएं, एससी-एसटी, ओबीसी सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुये सबका साथ सबका विकास इसको चरितार्थ करने वाला बजट है।
बजट में एमएसएमई को मजबूत करने के साथ ही 10 हजार करोड की योजना का प्रावधान किया गया है। स्वावलंबी भारत के तहत बढावा देने के लिये प्रस्तुत बजट में प्रावधान किया है वहीं माल को ढोने के लिये कंटेनर निर्माण को बढावा देने भी बजट के प्रावधानों में रखा गया है।
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये नदी जोडो के तहत कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का प्रावधान किया गया है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और आत्म निर्भर भारत को बढावा देने का प्रावधान भी बजट में किया गया है। बजट में दिव्यांगों के लिये दिव्यशा केन्द्र बनाने, 20 प्र्यटक स्थलों का चयन कर उसे बढावा देने, इसके लिये पर्यटक गाइड तैयार करने पर जोर दिया गया है। इसके लिये 20 हजार गाइड जोडे जायेंगे। इन सभी योजनाओं से पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
पत्रकार वार्ता में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, विनय जैन, दीपक शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









