कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं इनफ्लुएंसर सम्मान आयोजित

Feb 07 2026

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कला मंदिर मेला परिसर में एक कवि सम्मेलन एवं इनफ्लुएंसर सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने एक से बढक़र एक गीत एवं काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथियों में  रूप में श्रीमती प्रिया तोमर, विनोद गर्ग एवं अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
कवि सम्मेलन में कवि रामचरण रुचिर सहित गीतकार आदित्य अंशुधर, राम लखन शर्मा अंकित, अनिल राही, डॉ. मनोज चौपड़ा साहिल, डॉ. भावना चौपड़ा आरोही, अर्चना राजावत, सरिता चौहान एवं पुष्पा मिश्रा आनंद ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं का काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का   संचालन कवियत्री पुष्पा मिश्रा आनंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी कवियों एवं कवियत्रियों के साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी अंगवस्त्र पहनकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन से  महेश मुदगल, अनुज गुर्जर, महेंद्र भदकारिया, जगदीश उपाध्याय, दीपक शर्मा, कंचन राव, पुष्पा मिश्रा, ऋषि जैन, ममता शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, हेमलता राव, कांत शर्मा, प्रियंका शर्मा एवं रामबाबू कटारे आदि उपस्थित रहे।