दो बदमाशों ने पुरानी रंजिशन पार्क में युवक को पीटा, बदमाशों की तलाश
Feb 07 2026
ग्वालियर। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ दो बदमाशों ने लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। घटना का 56 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान बदमाशों ने गाली-गलौज भी की, जिसकी आवाज वीडियो में साफ सुनी जा सकती है।
वारदात हजीरा थाना क्षेत्र स्थित एक पार्क की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिख रहा युवक कौन है और हमला करने वाले बदमाश कहां के हैं। मारपीट का वीडियो पीट रहे बदमाशों के अन्य साथी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। हालांकि युवक के साथ मारपीट का है यह वायरल वीडियो शनिवार दोपहर को सामने आया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की पहचान के लिए पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल थाने में किसी भी शिकार की शिकायत दर्ज कराने युवक नहीं आया है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मारपीट के वीडियो के आधार पर बदमाश युवकों की तलाश जारी है और पहचान होने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









