वायुसेना के बैण्ड ने पहली बार मेले में प्रस्तुति दी
Feb 07 2026
ग्वालियर। वायुसेना के बैण्ड ने पहली बार ग्वालियर मेले में शुक्रवार को गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जवानों द्वारा गानों की धुन पर बजाए गए बैण्ड की प्रस्तुति ने लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना की अलख जगा दी।
वायुसेना की इस प्रस्तुति में जवानों के कई रंग देखने को मिले। बैण्ड ने फन फेयर की मधुर धुन से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद भारत हमको जान से प्यारा है, मां तुझे सलाम और वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी। इन गीतों के बाद वायुसेना के बैण्ड ने साउण्ड बैरियर, एयरफोर्स कलर, आंनद लोक, एयर बैटल एवं वायु शक्ति की धुन बजाई।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में रोमांटिक गीतों की प्रस्तुति हुई जिसमें सबसे पहले नीले-नीले अंबर पर चांद जब आए, प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एयर कमोडोर मनीष इस शर्मा, ग्रुप कैप्टन सुभाष सी सिंह, अमित वाजपेयी एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









