जयारोग्य में वार्षिक उत्सव एवं खेल सप्ताह का समापन हुआ
Feb 07 2026
ग्वालियर। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जयारोग्य में वार्षिक उत्सव एवं खेल सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. धाकड़ ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और विद्यार्थियों में अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करते हैं। समारोह के अंत में खेल सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती अंजू, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य अर्चना जोशी, एसएनए एडवाइजर पुष्पा राय सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









