एकल चयर रेस, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया

Feb 07 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा कला रंगमंच पर युवा एवं महिला महोत्सव में विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 
एकल चेयर रेस जूनियर व सीनियर वर्ग में हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह का परिचय दिया। वहीं प्रतिभागियों ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में युवा वर्ग में दीपक पहले, सविता दूसरे और आरती कुशवाह तीसरे स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में प्रिया सक्सेना पहले रेखा जैन दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। चेयर रेस में युवा वर्ग में नक्ष, सविता और महिला वर्ग में नेहा अग्रवाल विजयी रही।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में नुपूर गोयल, ललिता बंसल, वंदना पाठक सहित संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल उपस्थित रहे।