अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का बारहवां स्थापना दिवस आज

Feb 07 2026

ग्वालियर। अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर का बारहवां स्थापना दिवस समारोह 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से मिलन गार्डन में मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. रामबाबू गोयल के निवास पर आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों को आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, प्रवीण अग्रवाल एवं डॉ. सुनील अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के उन सभी अग्रबंधुओं का सम्मान किया जाएगा, जिन दम्पत्तियों ने अग्रमिलन ग्रेटर ग्वालियर की साप्ताहिक बैठक अपने-अपने निवास पर आयोजित कर समाज को एक सूत्र में बाँधने का सराहनीय कार्य किया है।
बैठक में डॉ. रामबाबू गोयल, डॉ. एलडी गर्ग, मुकेश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रो. डीपी अग्रवाल, डॉ. रामजीदास, राजकुमार गर्ग, अशोक अग्रवाल, किशन गर्ग, संजीव अग्रवाल, शंभूदयाल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।