चकलेश्वर धाम गुप्तेश्वर पर श्रीमद् भागवत कथा 8 फरवरी से, कई साधु संत शामिल होंगे
Feb 06 2026
ग्वालियर। चकलेश्वर धाम एवं जय मां काली कामाख्या धाम गोल पहाडिय़ा के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा एवं महाशिवार्चन का आध्यात्मिक आयोजन 8 फरवरी रविवार से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर केशव पांडे सहसंयोजक आकाश मिश्रा एवं कामाख्या धाम के संत अनिल शंकर नंद गिरी महाराज ने एक पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 8 फरवरी को सुबह 10 बजे 301 महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर गोल पहाडिय़ा पुलिस चौकी से चकलेश्वर धाम पहुंचेंगी। उन्होंने बताया की प्रतिदिन प्रात 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाशिवर्चन किया जाएगा तथा दोपहर 1 बजे से भागवत आचार्य रवि तिवारी अपने मुखारविंद से श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान करायेंगे।
उन्होंने बताया की कथा प्रसंग पर आधारित सुंदर एवं मनोहारी झांकियां का भी भव्य आयोजन किया जाएगा जिनके माध्यम से भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान शिव से जुड़े दिव्य प्रसंग का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की प्रतिदिन एक संत महापुरुष का पावन आगमन भी होगा जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आयोजकों ने कथा श्रवण का लाभ लेने की सभी श्रद्धालुओं से अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









