नगर परिषद अध्यक्ष ने किया स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का सम्मान
Feb 06 2026
भितरवार। खेलो एमपी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक जीतकर भितरवार नगर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करने वाले युवा धावक करन राणा का सियाराम भवन में नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर करन राणा को पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि करन राणा और अवधेश बाथम जैसी प्रतिभाएं नगर की वास्तविक शान और गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों ने कठिन परिश्रम,अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। जो निश्चित रूप से नगर के अन्य युवाओं और खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है। करन की यह सफलता इस बात का प्रमाण है। कि सच्ची लगन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वहीं श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद भविष्य में भी ऐसे प्रतिभावान खिलाडिय़ों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने, नियमित अभ्यास करने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
नगरवासियों ने करन राणा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर पार्षद पति कैलाश खटीक,खेल युवा विभाग की श्रीमती सीमा दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









