शिविर सेवा, संस्कार और सामाजिक चेतना का संदेश देता है- डॉ. सागर
Feb 06 2026
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (सम-विश्वविद्यालय), ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त तत्वावधान में समन्वय सेवा आश्रम, मुरैना रोड ग्वालियर में आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के अंतिम दिवस पर समापन समारोह का आयोजन डॉ. सुरेन्द्र चौरसिया एवं प्रो. दीप किशोर पारसेडिया के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि शिविर के अंतिम दिवस का शुभारंभ प्रात: 5:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी के माध्यम से किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा योग, व्यायाम एवं श्रमदान किया गया।
प्रात: 10 बजे आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एमके सागर डीन स्टूडेंट वेलफेयर एमआईटीएस-डीयू, डॉ. प्रतीश जयसवाल, डॉ. ज्योति विमल तथा महंत, समन्वय सेवा आश्रम उपस्थित रहे। अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, नारी सशक्तिकरण एवं तकनीकी शिक्षा में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा नाट्य, नृत्य, कविता पाठ एवं गीतों के माध्यम से स्वच्छता, योग का जीवन में महत्व, डिजिटल साक्षरता, नशा मुक्ति तथा शहीदों के सम्मान जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं। सायं 5 बजे जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से समाज में जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। रैली में हर्ष यादव, बलराम सिंह, अनुराग गुर्जर, प्रतीक सिंह यादव, अमन प्रजापति, अनुराग गुप्ता, अभिषेक सिंह, मानस साहू, इन्द्रेश धाकड़, अंश केन, हर्षवर्धन शर्मा, प्रभात पटेल, ओम चौधरी, अनुराग सिंह, तरुण राज चौधरी एवं कार्तिक कुशवाह उपस्थित रहे। तत्पश्चात स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









