युवा एवं महिला बाल महोत्सव में 42 प्रतिभागियों ने गाना गाए

Feb 06 2026

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के युवा एवं महिला बाल महोत्सव के अंतर्गत एकल गायन और भजन प्रतियोगिता हुई। इसमें 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्हें आयु के हिसाब से दो अलग-अलग कैटेगरी में विभक्त किया गया। प्रतिभागियों ने कभी राम बनके, कभी श्याम बनके मिले हो तुम हम को बड़े नसीबों से और राम आएंगे तो जैसे भजनों की अपनी आवाज दी।
निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर रूपाली गोखले, संध्या प्रमोद बापट और अतुल पारिख ने विजेता घोषित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_लं ने की।
मेले के मंच पर प्रतिभागियों के बीच सिर्फ मुकाबला ही नहीं हुआ। मौका ऑडियंस को भी दिया गया। ऑडियंस ने गायकी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे प्रतिभागियों तक अपनी फरमाइश भी पहुंचाई। इसमें नए-पुराने फिल्मी तराने शामिल थे।