रीना खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
Feb 06 2026
ग्वालियर। उज्जैन में राइजिंग स्टेट स्टार साहित्य कला एवं मानव उत्थान समिति के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रीना खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने की औपचारिक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न ब्यूटीशियन साथियों द्वारा श्रीमती रीना खंडेलवाल को फूलमालाएँ पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के डायरेक्टर श्री नीरज जैन का सम्मान किया गया, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया।
उज्जैन की सभी ब्यूटीशियन साथियों ने रीना खंडेलवाल को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डायरेक्टर नीरज जैन, निर्मला त्रिपाठी, रीना खंडेलवाल, रत्ना त्रिवेदी, कृपा, विजया पालीवाल, श्रद्धा श्रीवास्तव, वैदेही मीणा, सोनिया सहगल उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









