उमेश शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर रमन शिक्षा समिति ने दी बधाई
Feb 06 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा भोपाल में अतिरिक्त सचिव उमेश शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक 2025 से प्रदान किए जाने पर सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति ग्वालियर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने कहा कि यह सम्मान श्री शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा, प्रशासनिक दक्षता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों के लिए, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है।
संस्था की ओर से श्री उमेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई तथा आशा व्यक्त की गई कि वे आगे भी अपने दायित्वों का निर्वहन इसी निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते रहेंगे।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, डॉ. केशव पांडेय, सुशील बरुआ संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद, धर्मेंद्र दीक्षित, रामदास माहौर एवं श्रीमती प्रीति शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









