पीआईसी की सलाहकार समिति में अनीता कैलाश खटीक को किया शामिल
Feb 05 2026
भितरवार। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के आदेश पर सीएमओ ने पीआईसी की सलाहकार समिति में संशोधन किया है। प्रेसीडेट इन काउंसलिंग की बीते रोज संशोधित की गई सलाहार समिति में पार्षद अनीता कैलाश खटीक को शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पार्षद ब्रजलता गजब सिंह रावत, राधेश्याम जैन, धनवंती सीताराम प्रजापति, रीना खैर सिंह,अनीता जशवंत कुशवाह को नगर परिषद का पीआईसी सदस्य बनाया था। प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग (कामकाज का संचालन एवं कर्तव्य) नियम 1998 के अंतर्गत सामान्य प्रशासन, राजस्व, वित्त एवं लेखा विभाग का प्रभार पीआईसी सदस्य ब्रजलता गजब सिंह रावत को सौंपा गया था। और राधेश्याम जैन को जल कार्य, सीवरेज,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग दिया गया था।
लोक निर्माण, उद्यान, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी पीआईसी सदस्य धनवंती सीताराम प्रजापति को दी थी। रीना खैर सिंह को योजना, यातायात, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया था। साथ ही शहरी उपशमन विभाग की जिम्मेदारी अनीता जशवंत कुशवाह को सौंपी गई थी।
इन प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य के सहयोग के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने एक सलाहकार समिति गठित की थी। जिसमें रेणू धर्मेंद्र अग्रवाल, शापिना फिरोज खान को रखा गया था। बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के आदेश पर सीएमओ रीता कैलशिया ने पीआईसी की सलाहकार समिति में संशोधन किया है। संशोधित सलाहकार समिति में वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद अनीता कैलाश खटीक को शामिल किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









