फेडरेशन की बैठक में चैम्बर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल शामिल हुए

Feb 05 2026

ग्वालियर। फेडरेशन ऑफ इण्डियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक फेडरेशन हाउस नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक में मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल शामिल हुए। हाल ही में हुए निर्वाचन के बाद यह कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक थी, जिसमें केन्द्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा हुई। फिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत गोयनका द्वारा मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल को फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्षीय कोटे से कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। बैठक में देश के उद्योगपतियों ने शामिल होकर बजट 2026-27 की बारीकियों पर गंभीरता के साथ चर्चा की।