दानाओली में सडक़ धंसी, लग रहा जाम
Feb 05 2026
ग्वालियर। दानाओली क्षेत्र में लोडिंग वाहन गुजरने के दौरान नई सडक़ से महाराज बाड़ा की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ें अचानक धंस गई। यह घटना चंपाबाग स्थित जैन मंदिर के सामने हुई, जिससे इलाके में आवागमन प्रभावित हो गया। सडक़ पहले से ही संकरी होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सडक़ धंसने की सूचना मिलते ही नगर निगम कर्मचारियों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मौके पर बैरिकेड्स लगा दिए। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया यह कदम अब जाम की बड़ी वजह बन गया है। बैरिकेड्स लगाए जाने से सडक़ और संकरी हो गई है, जिसके कारण सुबह से ही इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
दो पहिया और पैदल राहगीरों को भी निकलने में कठिनाई हो रही है। इलाके के व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थान पर सडक़ धंसी है, उसके नीचे चेंबर बना हुआ है। उनका आशंका है कि यदि यहां से भारी वाहन गुजरते रहे तो सडक़ का और हिस्सा भी धंस सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी।
जानकारी के अनुसार सडक़ का एक हिस्सा वार्ड 42 में आता है, जबकि दूसरा हिस्सा वार्ड 43 में शामिल है। इस कारण जिम्मेदारी तय करने और त्वरित कार्रवाई को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक सडक़ की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









