रायरु डिपो में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
Feb 05 2026
ग्वालियर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड रायरु डिपो में अधिकारियो, सुरक्षा कर्मी ट्रक ड्राइवर एबं हेल्परों हेतु दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन द्वारा संस्था की चेयरपर्सन शशि बिसेन एबं जनरल मैनेजर नीलम दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति डिपो मैनेजर दीपक सिंघल ने शिविर के उद्देश्य एबं समय समय पर होने वाली नवीन गतिविधियों पर जानकारी दी एबं शिविर का शुभारंभ किया। विशेष अथिति डिपो के असिस्टेंट मैनेजर उमेश राजपूत ने सभी सेफ्टी के वारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र सिंह कुशवाह ने सभी को सुरक्षा, स्वास्थ्य एबं सफाई पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होने संस्था के उद्देश्यों पर भी जानकारी दी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पावन सोनी ने सभी को आँखो की देखवाल कैसे की जाये तथा उन्होंने संस्था के कार्यक्रमो के वारे में भी बताया। शिविर के माध्यम से प्रथम दिन कुल 127 लोंगो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। शिविर में डॉ आशीष चौहान, डॉ मिलन पुरोहित, डॉ आरती आर्य, डॉ जेएस राजपूत, डॉ अर्चना जैन उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे समस्त स्टॉफ एबं मयंक झा, नितिन मिलन, प्रतिज्ञा, साधना, मयंक नामदेव, मंगेश, आकाश, संजना, पूनम लोधी, तनुष्का रौशनी, आयुसी भारती शिवानी संजना आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









