सब्जी की वे कह के जावैं उतें से पऊआ पीके आवैं पीके पऊआ मोहे सतावें

Feb 05 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्वालियर व्यापार मेला में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सारगर्भित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुरैना, शाजापुर, सागर, जबलपुर, शहडोल, डिंडोरी, भिंड, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर के कला पथक कलाकारों ने नशामुक्ति पर गीत एवम् लोक नृत्यों की बेहतरीन सारगर्भित प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन मुरैना के कलाकार ज़ाकिर हुसैन और दतिया के विनोद मिश्रा सुरमणि तथा आभार व्यक्त नरेन्द्र कल्याण ने किया।