बाज ऑडिटोरियम मिलिट्री हॉस्पिटल में लगा कैंसर जागरूकता शिविर
Feb 05 2026
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल द्वारा बाज ऑडिटोरियम में एक व्यापक कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गुंजन श्रीवास्तव (सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) तथा डॉ. संतोष कुमार कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट उपस्थित रहे।
डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने स्वस्थ जीवनशैली, कैंसर होने के कारण, सर्वाइकल, हेड एंड नेक, ब्रेस्ट सहित सभी प्रकार के कैंसर के प्रारंभिक एवं सामान्य लक्षणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग की महत्ता बताते हुए सभी को नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महिलाओं को सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन, पैप स्मियर जांच और पंच बायोप्सी के बारे में भी समझाया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कैंसर की विभिन्न अवस्थाओं (स्टेजेस) तथा उपचार योग्य और उपचार अयोग्य स्थितियों के बारे में जानकारी दी। कैंसर सर्वाइवर्स की वास्तविक कहानियों के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि साहसपूर्वक उससे लडऩे की आवश्यकता है। डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से मिलिट्री हॉस्पिटल में 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले संयुक्त जांच शिविर की जानकारी दी और सभी को इसमें भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 सैन्य परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









