एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जेठालिया ने वार्षिक निरीक्षण किया
Feb 05 2026
ग्बालियर। एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया ने ग्वालियर स्थित 8 एमपी एनसीसी बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बटालियन के प्रशिक्षण, शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल सुमित दुआ ने ग्रुप कमांडर को बटालियन की उपलब्धियों और भावी योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने ब्रिगेडियर जेठालिया को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण स्तर और कार्य निष्पादन की सराहना की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर जेठालिया ने कहा कि हाल ही में उन्होंने 3 मध्यप्रदेश गल्र्स एनसीसी बटालियन, 15 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन और 8 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी बटालियनों में एनसीसी प्रशिक्षण का स्तर सराहनीय है और कैडेट्स राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एनसीसी के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्क ढ्ढस्नक्कक्रष्ट विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की बात की। साथ ही, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









