डॉ. श्रीवास्तव कैंसर विजेता सम्मान से सम्मानित

Feb 05 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर कैंसर दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर कैंसर विजेता सम्मान से सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि गॉल ब्लेडर कैंसर हो या कोई अन्य कैंसर उससे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है।
इस अवसर पर श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, प्रीति शर्मा, शशि गोस्वामी, अनीता दीक्षित, मंजू मिश्रा, स्वाति शर्मा, रेनू शर्मा, लक्ष्मी पाराशर, अंजू दीक्षित, रचना गौड, उर्मिला शर्मा, लक्ष्मी पाराशर, रेनू शर्मा, स्वाति शर्मा, अंजू दीक्षित, रचना गौड, आशा त्रिपाठी, डॉ. प्रमिला पचोरी, माया भारद्वाज आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. जयवीर भारद्वाज ने किया।