मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के सहयोग से 1000 बिस्तर हॉस्पिटल को 25 व्हीलचेयर दी

Feb 04 2026

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के सहयोग से जनसेवा में समर्पित 1000 बिस्तर जयारोग्य अस्पताल में रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना एवं सहायक अधीक्षक डॉ एमएल माहौर को औपचारिक रूप से 25 व्हीलचेयर सपुर्द की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। हॉस्पिटल अधीक्षक ने इस सहयोग के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और उनकी टीम एवं मंडल अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कूटे, मनोज भार्गव, दिनेश जैन,  गोपाल जाटव, महेश कुशवाह, फूलसिंह, अनिल तैया आदि उपस्थित रहे।