डॉ महेंद्र गुप्ता रोटरी आरआईडी 3053 के असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त

Feb 04 2026

ग्वालियर। जिम कॉर्बेट उत्तराखंड में एजीएलएस एवं डीटीएलएस सेमिनार का आयोजन रोटरी इंटरनेशनल की जिला 3053 के द्वारा किया गया। जिसमें रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 की गवर्नर डॉ निशा शेखावत 2025-26 एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 सीए बृजमोहन अग्रवाल द्वारा रोटरी क्लब ग्वालियर तानसेन के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र गुप्ता को जोन-21 का असिस्टेंट गवर्नर (सहायक प्रांतपाल) नियुक्त किया गया। 
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल के विभिन्न जिला एवं जोन से उपस्थित हुए वरिष्ठ रोटेरियन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एवं अन्य रोटेरियन की उपस्थिति में डॉ गुप्ता को सहायक प्रांतपाल की जिम्मेदारी वर्ष 2026-27 के लिए दी गई। जिसमें समाज के विभिन्न सेवा कार्य एवं सर्विस प्रोजेक्ट किए जाते हैं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्वालियर तानसेन के दीपक गुप्ता,राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप पाराशर, राजकुमार भूटोरिया, क्रांति मेहता, हरीश गौड़, मनीष तापडिय़ा, संजय मालवीय, पवन खंडेलवाल, आरसी जैन एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर अमन चोपड़ा के द्वारा एक मोटिवेशनल स्पीच भी दी गई। रोटरी क्लब ग्वालियर तानसेन के डॉ अजय मांडिल, राजेश तायल एव सभी सदस्यों द्वारा डॉ गुप्ता की इस उपलब्धि पर बधाइयां प्रेषित की।