युवा एवं महिला महोत्सव में कविगणों ने काव्य पाठ किया

Feb 04 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा कला रंग मंच पर युवा एवम महिला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 फरवरी मंगलवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदीप श्रीवास्तव उप आयुक्त, विशिष्ट अतिथि भूमिका श्रीवास्तव, अध्यक्षता मधुलिका सिंह भदौरिया ने की
आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने बताया कि काव्य पाठ प्रतियोगिता जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में आयोजित हुआ। काव्य पाठ प्रतियोगिता श्वेता गर्ग स्वाति, कविता उपाध्याय, रेशमा बानो, डॉ. दीप्ति गौड़ दीप, आदित्य अंशुधर, माला श्रीवास्तव अज्ञात, आरती अक्षत, पुष्पा मिश्रा आनन्द, रामलखन शर्मा अंकित, अरविंद सिंह जादौन स्पष्ट, सरिता चौहान, कुपित याज्ञसैनी, सतीश सृजन, इतिक्षा सिंह चौहान आदि ने अपनी-अपनी कविताएं पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन कादंबरी आर्य व अरविंद जादौन ने किया।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।