गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टार्टअप पिच एरिना का आयोजन 8 फरवरी को

Feb 03 2026

ग्वालियर। युवाओं में नवाचार, उद्यमशीलता और व्यावसायिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता स्टार्ट-अप पिच एरिना का आयोजन 8 फरवरी रविवार को ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया जा रहा है। जिसमें संस्था के युवा सदस्यों द्वारा विभिन्न टीमों के माध्यम से अपने स्टार्टअप आइडिया का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे।
संस्था के जयेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को आइडिया से इम्पैक्ट की यात्रा के लिए प्रेरित करना है, जहाँ वे अपने बिजनेस आइडिया, समस्या समाधान, इनोवेशन, टीम वर्क और प्रेजेंटेशन स्किल्स का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी अपनी सोच को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करेंगे, जिससे उनमें नेतृत्व, निर्णय क्षमता और उद्यमशील दृष्टिकोण का विकास हो सके। आकाश बरूआ ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगी जहाँ वे न केवल अपने विचार साझा करेंगे, बल्कि विशेषज्ञों और मेंटर्स से मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे। साथ ही, टीम आधारित इस प्रतियोगिता से युवाओं में सहयोग, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।