विधायक व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मांडलेज कंपनी से भरे सैंपल

Feb 03 2026

मालनपुर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित संचालित कारखाने द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषण का मामला गोहद विधायक केशव देसाई ने ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेकर मामले को विधानसभा में लगाया है।
 मामला विधानसभा में लगने के बाद प्रशासन जागा और मंगलवार को गोहद स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ वासुदेव सिकारिया मोड़लेज (केडवरी) फैक्ट्री पर टीम के साथ पहुंचे और कंपनी का निरीक्षण किया, इस दौरान विधायक श्री देसाई कंपनी पर पहुंचे और कंपनी के आसपास बह रहे नालों का निरीक्षण किया इस दौरान कंपनी प्रबंधन भी मौजूद रहा और उनकी मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंपनी के अंदर और बाहर के नालों से पानी के सैंपल लिए गए।
कंपनी पर निरीक्षण के दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक श्री देसाई ने कहा कि अभी हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि क्षेत्रीय लोगों की शिकायत ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है और मुझे डर है कि कहीं औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर भागीरथ पुरा न बन जाए, क्योंकि ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि कंपनियों का पानी नालों के माध्यम से पाना नाले में होते हुए गोहद बांध में जाता है कंपनियों का दूषित पानी गुरीखा गांव के तालाब में जाता है पूर्व में गोहद बांध और गुरीखा तालाब में दूषित पानी से मछलियां भी मर चुकी है। ग्रामीण लगातार बता रहा है कि कंपनियों के पानी से जल स्रोत भी दूषित हो चुके हैं जो चिंता का विषय हैद्य विधायक श्री देसाई ने बताया कि मैंने मामले को विधानसभा में लगाया है अब देखते हैं प्रशासन क्या कार्यवाही करता है द्य
कंपनी में निरीक्षण करने आए डॉक्टर वासुदेव सिकारिया ने बताया की कारखानों के दूषित पानी से दमा, एलर्जी, श्वास ,आंखों में जलन खुजली जैसी बीमारियां हो सकती है।
इनका कहना है
कंपनी के अंदर और बाहर नालों में बह रहे पानी के सैंपल लिए हैं। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसे आगे भेज दिया जाएगा।
डॉक्टर वासुदेव सिकारिया, बीएमओ स्वास्थ्य केंद्र गोहद 
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत मिल रही थी,प्रतिनिधि होने के नाते लोगों की समस्याओं को उठाना मेरा दायित्व है मैंने मामले को विधानसभा में लगाया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम कैडबरी फैक्ट्री पर निरीक्षण आई है और दूषित पानी के सैंपल भरे हैं। फैक्ट्रीयों ने प्रदूषण छोडऩा बंद नहीं किया तो मुझे आंदोलन करना पड़े तो करूंगा।
 केशव देसाई विधायक गोहद