रीना खंडेलवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की अध्यक्ष

Feb 03 2026

ग्वालियर। उज्जैन निवासी रीना खंडेलवाल को सर्वसम्मति से राइजिंग स्टे स्टार साहित्य, कला एवं मानव उत्थान समिति के अंतर्गत उज्जैन ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने दी।
नीरज जैन ने बताया कि इस पद के लिए कई योग्य उम्मीदवारों की प्रोफाइल प्राप्त हुई थीं, जिनमें रीना खंडेलवाल का चयन किया गया। अध्यक्ष बनने पर रीना खंडेलवाल ने खुशी व्यक्त की और अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन रचना खंडेलवाल, अपने पति आदित्य खंडेलवाल एवं अपने सास-ससुर को दिया।