युवा एवं महिला महोत्सव: रंगोली व पूजा की थाली सजाओं प्रतियोगिता सम्पन्न

Feb 03 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा कला रंग मंच पर युवा एवम् महिला महोत्सव का आयोजन किया गया है। 
 आयोजन की  जानकारी देते हुए संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने बताया कि 3 फरवरी मंगलवार को 12 बजे से पूजा की थाली सजाओं और रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग और विभिन्न केटेगरी में आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल में नेहा शर्मा, विजय लक्ष्मी व संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, सुभाष अग्रवाल, नुपूर गोयल, ललिता बंसल, वंदना पाठक, धीरज गोयल, अशोक जैन भी उपस्थित थे।
आज काव्य पाठ प्रतियोगिता
4 फरवरी बुधवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में किया जायेग। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगाख् व विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।