विनोद गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष और आलोक सक्सेना उपाध्यक्ष बने

Feb 03 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला ग्वालियर की कार्यकारिणी घोषणा कर दी गई। इस कार्यकारिणी में एक कार्यकारी अध्यक्ष चार उपाध्यक्ष एक महासचिव चार सह सचिव एक कोषाध्यक्ष एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें शाहनवाज खान जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, आलोक सक्सेना, गोविंद मोनू साहू, मनीष नायक, रमन नीखरा को उपाध्यक्ष पद बनाया गया है। वही महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष यश सूर्यवंशी को बनाया गया है।
कपिल गोयल सोमेश शर्मा जयप्रकाश मौर्य हरीश पवार सचिव बनाए गए हैं। वही लक्ष्मण सिंह निखिल भटजीवोजे प्रताप कुमार, पद्मेश अग्रवाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रहलाद सिंह भदोरिया, रामेंद्र भदोरिया, प्रदीप मांडरे, कविता मांडरे, संतोष सिंह कुशवाह, संजय शर्मा, गजेंद्र इंग्ले, राजेंद्र झा, राघव अग्रवाल और मोहन सिंह को बनाया गया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।