अतिथियों का आना स्थान को पावन करता है

Feb 03 2026

ग्वालियर। हमारे सनातन में भी लेख है कि अतिथि देवों भव: यानी अतिथि ईश्वर का ही रूप होता है जो हमारे यहां आकर हमे अपनी शुभकामना देते है। ऐसे ही आप अपना आशीष देने हमारे कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल में उमा खत्री, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुलश्रेष्ठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, आर्यावर्त सेना के संस्थापक अमित श्रीवास्तव का आगमन हुआ।
इन सब अतिथियों को अपने बीच में पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए और अतिथियों द्वारा लाए गए उपहारों से खेलने लगे।
स्कूल की संचालक नम्रता सक्सैना ने सभी अतिथियों को स्कूल का भ्रमण करवाया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ समय व्यतीत किया और उनके साथ कई गेम्स खेले।
इस अवसर पर उमा खत्री, अभय चौधरी, अरुण कुलश्रेष्ठ, आकाश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, तृप्ति भटनागर, अतुल सक्सैना, शिव दयाल सिंह, नम्रता सक्सैना, श्वेता सक्सैना, जितेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।