आस्था क्वीन बनी चंचल सिंह, रनरअप रहीं प्रीती एवं रश्मि

Feb 03 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा महिला सदस्यों के लिए फैशन शो ग्लैमज फैशन के रंग आस्था के संग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। साथ ही ड्रेसअप और क्वेश्चन आंसर राउंड के बाद लायंस क्लब आस्था क्वीन का चुनाव किया गया। निर्णायक की भूमिका जेडसी नीलम अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा बंसल ने की।
कार्यक्रम में आस्था क्वीन बनी चंचल सिंह और रनरअप रहीं प्रीती सिंह एवं रश्मि अग्रवाल। साथ ही सांत्वना आरती अग्रवाल एवं नीतू सिंघल को मिला। साथ ही कई गेम्स भी खिलाये गए। कार्यक्रम की संयोजिका रोमा जैन एवं संगीता गोयल रहीं। आभार सचिव प्रियंका अग्रवाल ने दिया। संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर सीमा बंसल, वंदना जाजू, ज्योति अग्रवाल, संगीता गोयल, रोमा जैन, प्रियंका अग्रवाल, संगीता जौहरी, मोहिता गोयल, मीरा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, मंजू सिंघल, आरती पटेल, तनिष्का आदि उपस्थित रहीं।