महिला महोत्सव में 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी

Feb 03 2026

ग्वालियर। मेला प्राधिकरण व एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी युवा का महिला महोत्सव शुरू हुआ। पहले दिन नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाओं ने बॉलीवुड थीम पर डांस किया। 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति 70 से 80 का दशक याद दिलाया। 
दोपहर से देर शाम तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति देकर अपना टैलेंट दिखाया। निर्णायक के रूप में विनीता पंजवानी और अमित कोठारी मौजूद थीं, जिन्होंने विजेता घोषित किए। 
एकल नृत्य वर्ग ए में पहले स्थान पर आयुष, दूसरे स्थान पर सेजल नरवरिया और तीसरे स्थान पर सुहानी कुशवाह रहीं। वर्ग बी में पहले स्थान पर नंदिनी शर्मा, दूसरे स्थान पर पीहू शर्मा रहीं।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, सुभाष अग्रवाल, नूपूर गोयल, ललिता बंसल, वंदना पाठक, धीरज गोयल, अशोक जैन ने बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।