एआईडीएसओ द्वारा केआरजी कॉलेज पर धरना प्रदर्शन

Feb 02 2026

ग्वालियर। छात्र संगठन एआईडीएसओ केआरजी कॉलेज इकाई के बैनर तले फीस वृद्धि के खिलाफ केआरजी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
ज्ञातव्य हो कि सत्र 2025-26 में स्नातक (बीए/बीएससी/बीकॉम) द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रवेश व परीक्षा शुल्क में 1200 से 1600 रुपए की वृद्धि की गई। जहां पिछले वर्ष फीस 1400 से 1800 रुपए थी। वहीं इस सत्र में बढक़र 3100 से 2400 रुपए की गई है। इसके बाद से छात्राएं कालेज प्रचार्य से गुहार लगा रही थी। इसी कड़ी में सोमवार को केआरजी कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन कर साथ ही अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौपा गया।
अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं को आश्वासन दिया गया की परीक्षा शुल्क को कम किया जाएगा। प्रदर्शन का संचालन कॉलेज इकाई सचिव मंडल सदस्या कृष्णा शर्मा ने किया।
कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष भावना लिखार ने कहा की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लाए गए प्रावधान ही आज फीस वृद्धि का कारण बन रहे हैं। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) को खत्म कर एचईएफए लाया जा रहा है। जो अनुदान के स्थान पर लोन उपलब्ध कराएगी तथा फीस का बोझ गरीब छात्र-छात्राएँ चुकाएंगे। प्रदर्शन में 300 के लगभग छात्राएं शामिल हुई। प्रदर्शन में श्वेता मौर्य, सोनम, मेहनाज, छवि, अर्चना, निकिता, सोनम, आरती आदि उपस्थित रही।