जेसीआई मृगनयनी नए सपनों, नए संकल्प और नई उड़ानों का मंच-आशीष अग्रवाल
Feb 02 2026
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी की 34वीं इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शशि गर्ग के नेतृत्व में नवदायित्व पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि आशीष उषा अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब मैं जेसीआई के कार्यक्रमों में आता हूँ, मुझे अपार आनंद की अनुभूति होती है। यह मंच मुझे साधारण नहीं लगता, बल्कि यह नई उड़ानों, नए ख्वाबों और नए सपनों का मंच लगता है। समाज सेवा का यह प्रण लेने की परंपरा और संकल्प का भाव जिस परिवार में है, उसका नाम है जेसीआई मृगनयनी। इस परिवार में कोई 34 वर्षों से जुड़ा है, तो कोई नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है—यही इसकी शक्ति है।
उन्होंने नारी शक्ति पर बल देते हुए कहा कि नारी अगर किसी विषय पर दृढ़ निश्चयी हो जाए तो वह साकार ही होता है। जब नारी शक्ति समाज को बदलने का संकल्प लेती हैं, तो विश्वास मानिए बदलाव होना तय है। जेसीआई का यह आयोजन इसलिए भी विशेष है क्योंकि जब हमें दूसरों के सुख में आनंद आने लगे, तभी हम समाज की आत्मा तक पहुँचते हैं और यही शपथ हमने ली है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, आप सभी ने केवल पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। यह शपथ आपके संकल्प, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। जेसीआई मृगनयनी का आगामी कार्यकाल श्रीमती शशि गर्ग के नेतृत्व में निश्चित रूप से सफल और प्रेरणादायक रहेगा। इस सफल आयोजन के लिए जेसीआई की पूरी टीम को अनंत शुभकामनाएँ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शशि गर्ग ने कहा कि उन्हें मिले नवदायित्व के साथ उन्होंने जो संकल्प लिया है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ साकार किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों को विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, जोन प्रेसीडेंट अमृता शर्मा, शुभम जैन एवं सचिव देव्यांशी अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर उषा सोमानी, प्रीति समीर, रेनू मंगल, प्रीती नामदेव, रिचा अग्रवाल, संतोषी शिवहरे, अनीता जैन,अंकिता पेंदुरकर, मीनाक्षी खत्री आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









