इजऱाइल के राजदूत ने किया सिंधिया कन्या विद्यालय का भ्रमण
Feb 02 2026
ग्वालियर। भारत में इजऱाइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने सिंधिया कन्या विद्यालय (एसकेवी) का भ्रमण किया। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा स्मृति-चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर करियर काउंसलर सुश्री उर्वशी पांडे कोऑर्डिनेटर के रूप में उपस्थित रहीं।
मीडिया प्रभारी श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव ने बताया कि राजदूत अज़ार के भ्रमण से विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद और अंतरराष्ट्रीय समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। उन्होंने विद्यालय परिसर का अवलोकन कर शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। भ्रमण के दौरान उन्होंने रोबोटिक्स लैब का दौरा किया, जहाँ छात्राओं द्वारा तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखा।
राजदूत अज़ार को विद्यालय की सामाजिक पहल ‘संकल्प’ के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा हेतु नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाते हैं। उन्होंने इस पहल की विशेष सराहना की।
छात्राओं से संवाद के दौरान राजदूत अज़ार ने कूटनीति, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर अपने अनुभव साझा किए तथा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मुद्दों पर सोचने और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









