बेटियां शिक्षित होंगी तो अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करेंगी:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी
Feb 02 2026
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा संत रविदास जयंती के अवसर पर नया बाजार स्थित रेडियंट स्कूल जूनियर विंग में विद्यालय की 31 उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की संचालिका ऋचा गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी विशिष्ट अतिथि वर्षा गुप्ता एवं श्रीमती रेखा शर्मा, उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन नूपुर गोयल एवं आभार अमृता गुप्ता ने व्यक्त किया।
संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तो वह अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी। वह अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती है और अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन कर सकती है।
इस अवसर पर वर्षा गुप्ता ने सभी छात्राओं को बधाई दी एवं संस्था को शुभकामना प्रेषित की। वही ऋचा गुप्ता ने कहा कि संस्था ने आज हमारे विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया है जिससे वह ओर मेहनत कर अच्छे नंबर लाएंगी। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किया।
इस अवसर पर पूनम कुशवाह, पम्मी खान, रुचि गुप्ता सहित विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









