वीडियो जर्नलिस्ट राकेश झा का निधन

Feb 02 2026

ग्वालियर। वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट राकेश झा का गत रोज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीडि़त थे। 48 वर्षीय श्री झा ने कई इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में काम किया। इस समय वह आजतक के लिए काम कर रहे थे। उनका मुंबई के टाटा मैमोरियल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ग्वालियर आने पर उन्हें चांडक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगडऩे पर जेएएच के एक हजार बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने गत रोज अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा रात नौ बजे गिरवाई स्थित निवास से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में राजनेता, समाजसेवी, पत्रकार आदि शामिल रहे।