समाजसेवी दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Feb 02 2026

ग्वालियर। स्वर्गीय दिनेश सिंह समाजसेवी की 15वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में इंद्रप्रस्व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के तत्वावधान में कैलारस मुरैना में लक्ष्मीदेबी दिनेश सिंह उत्थान समिति द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1200 लोगों ने लाभ उठाया।
 शिविर में डॉ अनिता अग्रवाल ने कैंसर के लिए जांचों व बचाव के प्रचार प्रसार, महिलाओं में होने वाली स्तन कैंसर व गर्भाशय कैंसर से होने वाली मृत्यु व गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। शिविर में कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान संस्था ग्वालियर से वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अनिता अग्रवाल, डॉ. मेहा राय, डॉ. संजना, डॉ. शरद जैन और उनकी टीम शामिल हुई।