ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में चार रिश्ते तय
Feb 02 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की ओर से चैंबर ऑफ कॉमर्स में 17वें निशुल्क ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। सम्मेलन में 838 युवतियों और 1458 युवकों के बायोडाटा की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 4 रिश्ते तय हुए। एक रिश्ते ने अक्षय तृतीया पर होने वाले चौथे सामूहिक विवाह सम्मेलन में दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए विवाह करने पर सहमति दी। इस मौके पर 11 वेदपाठियों द्वारा पूजन के साथ 108 महिलाओं ने स्मारिका का लोकार्पण किया।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया समिति ने ब्राह्मण रिश्ता केंद्र ऊंट पुल जिंसी नाला पर शुरू किया गया है, जहां प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक नि:शुल्क विवाह संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. मुन्नालाल शर्मा और योगेंद्र दीक्षित ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









