नि:शुल्क ज्योतिष शिविर का डेढ़ सैकड़ा लोगों ने लिया लाभ

Feb 02 2026

ग्वालियर। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के नेतृत्व और मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्यप्रदेश की ग्वालियर इकाई द्वारा माघी पूर्णिमा रवि पुष्यमृत योग में जनहित में कॉस्मो टॉवर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास जनक गंज में आयोजित नि:शुल्क ज्योतिष, वास्तु, अंकज्योतिष परामर्श शिविर शिविर में 155 से अधिक लोगों ने इसका लाभ लिया।
ज्योतिषाचार्य डॉ. जैन ने बताया कि वर्तमान समय में युवक-युवती लव मैरिज के बारे में अधिक जानकारी लेने आते हैं कि उनकी लव मैरिज होगी या नहीं यदि हुई तो सफल रहेगी क्या? इसी तरह प्रति पत्नी में आपसी तालमेल नहीं बन रहा आपस में मतभेद गृह क्लेश से पीडि़त दंपत्ति की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पढ़ाई के बाद सर्विस नहीं लगना या अच्छी सर्विस और मध्यम परिवार के लडक़ों के विवाह की समस्या ज्यादा है। ऐसी ही समस्याएं लेकर लोग आज आयोजित शिविर में आए जिनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा, उपाध्यक्ष विनय जैन, जिला अध्यक्ष रेखा गंभीर की पूरी टीम ने उपस्थित रहकर व्यवस्थित रूप से शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया और पूरे समय उपस्थित रहे। शिविर में वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन, वयोवृद्ध ज्योतिषाचार्य नरेश वीर शर्मा शास्त्री, विकाश जैन आदि ने लोगों को ग्रहों की पीड़ा से निजात पाने के उपाय बताए।