यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: नवीन चौधरी

Feb 02 2026

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने बजट को विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और व्यापारियों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। लोगों ने भी बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर जोर देने को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।