यह बजट 2047 तक विकसित भारत की नींव रखेगा: राजौरिया

Feb 02 2026

बजट पर प्रतिक्रिया देते भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना करते हुए कई क्षेत्रों में जैसे ऊर्जा के क्षेत्र, में पर्यटन के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमूल्य परिवर्तन हुए हैं। कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की 17 दवाइयां सस्ती की गई है। साथ में कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं और तीन नए आयुर्वेद कॉलेज बनाए जाएंगे। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की नींव रखेगा। यह सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढऩे वाला बजट होगा।