गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा-मंत्री कुशवाह

Feb 02 2026

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मिनरल्स और कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के लिए एआई एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित होगी।22 नए जलमार्ग बनेंगे, जिससे विदेश यात्रा सस्ती होगी। इनकम टैक्स में छूट 15 परसेंट से घटकर 14त्न की गई है। इसी तरह से विदेश में पढ़ाई भी सस्ती होगी। सैन्य शिक्षा और एग्रीकल्चर में बजट बढ़ाया गया है।