ग्वालियर मेले में हुआ जादूगर आरजे सम्राट का सम्मान

Feb 02 2026

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में भारतीय जादू महाविद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अशोक अग्रवाल भल्ला  की ओर से सम्पूर्ण सहयोग रहा। सर्वप्रथम भारतीय जादू महाविद्यालय के संस्थापक जादू सम्राट स्वामी सरकार ने खाली बॉक्स से जादूगर आरजे सम्राट के सम्मान करने शॉल माला और मिष्ठान का डिब्बा निकाला। जिसे देखकर स्वामी सरकार का सभी दर्शकों ने ताली बजाकर स्वागत किया। 
जादू से बनी सामग्री से स्वामी सरकार तथा जादूगर आरडी चोपडा ने मिलकर आरजे सम्राट का शॉल उडाकर माला पहिनाकर व मिष्ठान भेटकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर बौद्ध संतोष राजौरिया, हरिबाबू अग्रवाल एडवोकेट, जादूगर दीवान सिंह राजौरिया, जादूगर इंडिया, सोनू अहिरवार, हीरालाल यादव, जादूगर केके आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। अन्त में भारतीय जादू महाविद्यालय के संस्थापक जादूगर स्वामी सरकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ जादूगर आरजे सम्राट को आर्शीवाद दिया। इसके बाद आरजे सम्राट ने अपने जादू के खेल दिखाकर हाल में बैठे हुऐ दर्शकों का भरपूर मनोंरंजन किया।